आसमां छूते
नारियल वृक्ष
और बाँस चूमते गगन |
मुझे लेना क्या
इनकी ऊँचाइयों से
और ईर्ष्या क्यों ?
जो आश्रय शून्य
हितकारक न
न शीतल छाँव |
सुरभित वसंत कानन
रसीला फलराज आम
कराता तीन मास मधुपान |
कटु नीम हर घर आँगन
औषधि हेतु होते दर्शन
छोटी तुलसी दीपक से होती नमन |
श्रद्धा से-
अविनाश कुमार राव

